फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gupt Navratri: Maa Kalratri worshiped at Pandav mound

गुप्त नवरात्र : पांडव टीले पर की गई मां कालरात्रि की पूजा

Sun, 25 Jan 2026 08:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri: Maa Kalratri worshiped at Pandav mound
प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
हस्तिनापुर। कस्बे के पौराणिक पांडव टीले पर माघ माह के गुप्त नवरात्रों के अवसर पर रविवार को सप्तमी तिथि के दिन कालरात्रि माता की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल रहा। सुबह से ही माता के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा और दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्रों के चलते मंदिर में विशेष सजावट की गई थी। माता कालरात्रि की प्रतिमा को फूलमालाओं, चुनरी और आकर्षक शृंगार से सजाया गया। आचार्य मुकेश शांडिल्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन माता कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने माता से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और संकटों से मुक्ति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता की आराधना की। शाम के समय आरती के दौरान मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता के भजनों पर श्रद्धा भाव से झूमते नजर आए।
विज्ञापन

मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि नवरात्रों के शेष दिनों में भी विशेष पूजा-अर्चना और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed