{"_id":"68652d28531f0a7e5002e2ec","slug":"gun-goes-off-while-cleaning-bullet-hits-youth-s-leg-in-meerut-s-indirapuram-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पिस्टल साफ करते समय चली गोली, युवक के पैर में लगी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पिस्टल साफ करते समय चली गोली, युवक के पैर में लगी, अस्पताल में भर्ती
Thu, 03 Jul 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:09 AM IST
सार
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में युवक पिस्टल साफ कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली राहुल के पैर में लगी, अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक युवक को उस समय गोली लग गई, जब वह घर पर पिस्टल साफ कर रहा था। गोली युवक राहुल पुत्र धूम सिंह के पैर में लगी है।
विज्ञापन
अचानक चली गोली, मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, राहुल घर पर पिस्टल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसके पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
परिजन राहुल को शास्त्रीनगर एल ब्लॉक स्थित जगदंबा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। राहुल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं। पुलिस जांच में जुट गई है।