{"_id":"68c6c2c40133f3722b072324","slug":"gujjar-society-resolved-to-remove-social-evils-meerut-news-c-72-1-mct1004-140537-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर समाज ने सामाजिक कुरीतियां दूर करने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर समाज ने सामाजिक कुरीतियां दूर करने का संकल्प लिया
विज्ञापन
भावनपुर थाना के गांव स्याल मुबारिकपुर आश्रम पर हुई 46 गांवो के गुर्जर समाज के लोगो की बैठक में
- स्याल मुबारिकपुर आश्रम में हुई पंचायत में जुटे 46 गांवों के लोग
- विस चुनाव में किठौर से देवेंद्र को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं, लेकिन चुनाव को लेकर लामबंदी अभी से शुरू हो गई है। रजपुरा ब्लाक के गांव स्याल मुबारिकपुर स्थित भगवानदास सहाय आश्रम में रविवार को गुर्जर समाज के 46 गांवों की पंचायत हुई। इसमें समाज के लोगों ने कुरीतियां दूर करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही किठौर विधानसभा क्षेत्र से अपने समाज से देवेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित किया।
पंचायत की अध्यक्षता जिले सिंह नागर ने की। संचालन विजय शेखर व फिरेराम धनतला ने किया। पंचायत में समाज की कुरीतियों को दूर करने और राजनीतिक समीकरणों पर विचार-विमर्श हुआ। मंच पर सरदार मैम्बर सिंह, तुगल सिंह नागर, बलराज दिसोरी, राम प्रसाद सिंह, मलखान सिंह, राहुल नागर, कृष्ण नागर ने अपने विचार व्यक्त किए। पंचायत में किठौर विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसमें सर्वसम्मति से देवेंद्र गुर्जर को पंचों ने पगड़ी बांधकर विधानसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की। पंचायत में लोगों ने बाहर प्रत्याशी को भाजपा से चुनाव लड़ाने इन्कार करते हुए कहा कि इस बार गुर्जर समाज अपने समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगा।
गुर्जर समाज ने निभाई सरकार बनाने में अहम भूमिका
पंचायत में देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि किठौर विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर समाज के 46 गांव हैं। गुर्जर समाज ने भाजपा की प्रदेश सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हस्तिनापुर विधानसभा से जिस पार्टी का विधायक बनता है, उसी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है। हस्तिनापुर से भाजपा विधायक को जिताकर गुर्जर समाज ने भाजपा की सरकार बनवाई है। गुर्जर समाज राष्ट्रवादी समाज है, जो सरकार बना और बिगाड सकता है। गुर्जर समाज का फैसला ही मेरे लिए आखिरी फैेसला होगा।
विज्ञापन
पंचायत में लिए गए सामाजिक निर्णय
इस पंचायत में गुर्जर समाज ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। सबसे पहले मृत्यु भोज को बंद करने का निर्णय लिया गया। जाहरवीर बाबा की म्हाड़ी (जात) कंदूरी में एक से पांच लोग ही जाएं। साथ ही ट्रैक्टर डीजे डांस बंद किया जाए। दहेज प्रथा बंद कराने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया गया। गरीब बच्चों की शिक्षा का खर्च सार्मथ्यवान समाज के लोगों को उठाना चाहिए।