फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guest lecture on security awareness organised

सुरक्षा जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

Fri, 29 Aug 2025 06:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 29 Aug 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Guest lecture on security awareness organised
सरधना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कालंद में सिक्योरिटी ट्रेड के लिए व्याख्या
सरधना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कालंद में सिक्योरिटी ट्रेड के छात्रों के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा और आत्मरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

व्यावसायिक शिक्षिका शर्मिला सिंह ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के व्याख्यान आयोजित कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन इंडस प्राईवेट लिमिटेड के राज्य समन्वयक इमरान खान के निर्देशानुसार किया गया। इसमें दिशा पब्लिक स्कूल, दौराला के मार्शल आर्ट ट्रेनर नागेंद्र सिंह ने छात्रों को आत्मरक्षा की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को बताया कि आपातकालीन स्थिति में बिना किसी शस्त्र के स्वयं की सुरक्षा कैसे की जा सकती है। इस दौरान छात्रों को विभिन्न मार्शल आर्ट तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्रधानाचार्या ऐमन के निर्देशन में हुआ। आयोजन में हर्षवंदना नेहरा, अंजली, मीनाक्षी तोमर, अलका तोमर, दीपिका, प्रियंका सिंह, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed