फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gudri Bazaar triple murder: Doctor who conducted post mortem did not come to testify in Shammi's case

गुदड़ी बाजार का तिहरा हत्याकांड: शम्मी के मुकदमे में गवाही देने नहीं पहुंचे पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर

Wed, 07 Aug 2024 11:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 07 Aug 2024 11:36 PM IST
सार

गुदड़ी बाजार तिहरा हत्याकांड में हत्यारोपी शम्मी के मुकदमे में बुधवार को चिकित्सक की गवाही न्यायालय में नहीं हो पाई। न्यायालय ने बृहस्पतिवार की तारीख लगा दी।

विज्ञापन
Gudri Bazaar triple murder: Doctor who conducted post mortem did not come to testify in Shammi's case
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शम्मी की गिरफ्तारी काफी बाद में होने के कारण उसका ट्रायल फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। जबकि इजलाल और शीबा समेत 10 दोषियों को अदालत उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुना चुकी है।
विज्ञापन


गुदड़ी बाजार के तिहरे हत्याकांड में न्यायालय ने पांच अगस्त को दो फैसले सुनाए थे। इजलाल कुरैशी, अफजाल, महराज, कल्लू, इजहार, मन्नू ड्राइवर उर्फ देवेंद्र आहूजा, वसीम, रिजवान, बदरुद्दीन के मामले में 173 पेज और शीबा के मामले में अदालत ने 58 पेज का निर्णय दिया था। कोर्ट ने अपने निर्णय में माना है कि शीबा के उकसाने पर इजलाल और उसके साथियों ने 22 मई 2008 को सुधीर उज्ज्वल, सुनील ढाका और पुनीत गिरि की हत्या की थी। सभी दस आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और जुर्माना भी लगाया था। 
विज्ञापन


 

न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-2 की अदालत में आरोपी शम्मी के मुकदमे की सुनवाई चल रही है। बुधवार को इस मामले में मृतकों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कृष्ण कुमार की गवाही होनी थी। लेकिन डॉ. कृष्ण कुमार गवाही देने के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रमोद कुमार त्यागी एडवोकेट ने बताया कि अब न्यायालय ने गवाही के लिए बृहस्पतिवार की तिथि नियत की है।
 

ये था मामला
23 मई 2008 की दोपहर बागपत और मेरठ जिले की सीमा पर बालैनी में हिंडन नदी के किनारे तीन युवकों के शव कार में पड़े मिले थे। इनकी पहचान मेरठ निवासी 27 वर्षीय सुनील ढाका निवासी ढिकौली बागपत, 22 वर्षीय पुनीत गिरि निवासी खटकी परीक्षितगढ़ और 23 वर्षीय सुधीर उज्ज्वल पुत्र सुरेश कुमार निवासी सिरसलगढ़ बिनौली बागपत के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि 22 मई की रात तीनों की हत्या कोतवाली के गुदड़ी बाजार में हाजी इजलाल कुरैशी ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर की थी। इजलाल की दोस्त शीबा सिरोही को हत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। हत्याकांड के दो आरोपी इसरार और माजिद की मौत हो चुकी है। एक अन्य को नाबालिग बताए जाने के चलते हाईकोर्ट में उसकी अपील लंबित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed