{"_id":"68cc0cc76a0704f6160bea4a","slug":"gtb-school-cricket-academy-defeated-meerut-xi-meerut-news-c-72-1-mct1009-140781-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया
विज्ञापन
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में जूनियर वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे जूनियर वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच हुआ। जिसमें जीटीबी की टीम विजयी रही। जीटीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें अब्दुल फहाद ने 40, तोहिनूर ने 39, जैद ने 36 व रेयान ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विराट ने दो, राघव ने तीन, फवाज ने दो और आयुष ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। जीटीबी ने 10 रन से मैच जीता। मेरठ इलेवन की ओर से मौआज ने 37, दक्ष ने 34, अयान ने 35, सागर ने 30 रन की पारी खेली गेंदबाजी में सार्थक, अर्जुन, रिहान व वंश ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज शुक्रवार को सीनियर वर्ग का मैच जीटीबी क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।