Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Lions, Royal, and Rishabh Academy Kings Win Matches

Meerut News: जीटीबी लॉयंस, रॉयल और ऋषभ एकेडमी किंग ने जीते मैच

Sun, 26 Apr 2026 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
GTB Lions, Royal, and Rishabh Academy Kings Win Matches
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुरू हुआ विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में रविवार से छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहले दिन तीन मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लॉयंस, रॉयल और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग की टीम ने जीत प्राप्त की।
सब जूनियर वर्ग में खेले गए मैचों में पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें आविक ने 49, रहमान ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने तीन, कबीर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। इसमें साहिल ने 44, अक्ष ने 40, कबीर ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सर्वहित ने 3, विहान ने तीन, मुआज ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जीटीबी रॉयल ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटीबी हंटर ने 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इसमें देवांश ने 45, ओम ने 39, रियांश ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवांश ने तीन, देवांश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी रॉयल ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीता। इसमें अयान ने 48, आदिब ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने दो, आरोहन ने तीन, गोल्डन ने दो विकेट लिए। तीसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसमें फहद ने 43, वंश ने 40, शोएब ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, अविराज ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें अविराज ने 34, शिवांश ने 33, हमजा ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरव ने 4, विराट ने तीन, शोएब ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर कर्नल जितेंद्र पाल सिरोही, नीरज, रजनी, खुशबू, पूजा, रोहित ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सब जूनियर वर्ग का एक मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed