फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GTB Challenger won the final match in junior-level cricket.

Meerut News: जूनियर वर्ग क्रिकेट में जीटीबी चैलेंजर ने फाइनल मुकाबला जीता

Thu, 02 Jul 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
GTB Challenger won the final match in junior-level cricket.
- 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। यह मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी चैलेंजर और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच हुआ। इसमें जीटीबी चैलेंजर की टीम ने जीत प्राप्त की।
जीटीबी चैलेंजर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। इसमें सुभान ने 41, कबीर ने 40, देवांश ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हरमन ने दो, आरव ने दो, गोल्डन व कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 196 रन ही बना पाई और दो रन से हार गई। टीम की ओर से हरमन ने 45, अक्ष ने 40, अक्षय ने 40, कबीर ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक ने तीन, देव शर्मा ने दो, सुभान ने दो, साहिल ने एक विकेट लिया। मैच के बाद जूनियर वर्ग का समापन समारोह ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में हुआ। यहां मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट आनंद कश्यप ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हिमांशु, रजनी, कोमल, खुशबू, रोहित, कनिष्क सहित अन्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जल्द ही टूर्नामेंट में सीनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed