फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GST raids on six locations of steel baron Saeed

Meerut News: स्टील कारोबारी सईद के छह ठिकानों पर जीएसटी का छापा

Wed, 05 Nov 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
GST raids on six locations of steel baron Saeed
जली कोठी में स्थित अलजाद प्राइवेट लिमिटेड फर्म में छापामारी के दौरान जानकारी देते वाणिज्य कर वि
मेरठ। शहर में रिटेल स्टील बड़े कारोबारी हाजी सईद के छह ठिकानों पर मंगलवार दोपहर स्टेट जीएसटी की टीम ने छापा मारा। कंप्यूटर ने बिलिंग में गड़बड़ी बताई है। मामला नकली बिल के आधार पर टैक्स चोरी का बताया जा रहा है। विभागीय अधिकारी दस्तावेज जुटा रहे हैं। देर तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी टीम ने आयकर की तर्ज पर पहली बार छह टीमों के साथ कार्रवाई की। इसमें 20 अधिकारी, 30 विभागीय कर्मचारी और विभिन्न थानों की फोर्स भी शामिल रही। टीम दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच हाजी सईद के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंची। हाजी सईद के मुख्य गोदाम पुराने शहर में जली कोठी छतरी वाले पीर के पास जांच की गई। इसके अलावा हाल ही में हाजी सईद ने पटेल नगर में नई कोठी का निर्माण कराया है। उनके घर पर भी टीम पहुंची।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आईटीओ पर एक मंडप भी इन्हीं के परिवार के नाम पर है। इसमें भी जाकर दस्तावेज जुटाए गए। इसके अलावा बिजली बंबा बाईपास पर लोहे की चादर बनाने की फैक्टरी और जमीन संबंधी दस्तावेज की जांच भी की गई। पता किया जा रहा है कि जमीन कब खरीदी गई और किससे खरीदी गई। सईद के यहां जांच टीम द्वारा दो महीने से छानबीन की जा रही थी। इस संबंध में बुधवार को बड़ा खुलासा किया जा सकता है। इसमें बड़ी टैक्स चोरी सामने आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर जारी है जांच संबंधी कार्रवाई
- विभाग द्वारा गठित विभिन्न टीमों द्वारा कार्रवाई जारी है। जीएसटी की कार्रवाई के लिए कई टीम गठित की गई। इसमें जली कोठी सहित अन्य छह स्थानों पर जांच जारी है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई के बारे में मीडिया को जानकारी दी जाएगी। - हरिराम चौरसिया, जीएसटी कमिश्नर, ग्रेड वन।

जली कोठी में स्थित अलजाद प्राइवेट लिमिटेड फर्म में छापामारी के दौरान जानकारी देते वाणिज्य कर वि

जली कोठी में स्थित अलजाद प्राइवेट लिमिटेड फर्म में छापामारी के दौरान जानकारी देते वाणिज्य कर वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed