फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GRP SO and three soldiers against case registered in journalist beating up case in Shamli

पत्रकार की पिटाई मामले में एसओ समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Jun 2019 10:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jun 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
GRP SO and three soldiers against case registered in journalist beating up case in Shamli
पत्रकार की पिटाई करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जनपद में एक टीवी चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट करने और अमानवीय यातनाएं देने के मामले में जीआरपी एसपी के आदेश पर एसओ जीआरपी और तीन सिपाहियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


मंगलवार रात को रेलवे यार्ड में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की घटना की कवरेज कर रहे एक टीवी चैनल के पत्रकार अमित शर्मा के साथ जीआरपी शामली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सिपाहियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए अमानवीय व्यवहार किया था। इस दौरान बचाव में आए अन्य पत्रकारों के साथ भी पुलिसकर्मियों ने मारपीट करते हुए अभद्रता की थी। 
विज्ञापन


वहीं बुधवार को जिले के पत्रकारों ने थाना जीआरपी पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते हुए थाना प्रभारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी। शासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार और सिपाही संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया था। मगर पत्रकार रिपोर्ट दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शासन के निर्देश पर मुरादाबाद से जीआरपी के एसपी सुभाषचंद्र दूबे ने थाने पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने पत्रकारों की मांग पर थाना प्रभारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित पत्रकार अमित शर्मा की तहरीर पर जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार, सिपाही संजय कुमार, सुनील कुमार, रिंकू कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

15 को पहुंचेगी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम
पत्रकार अमित शर्मा ने बताया कि जीआरपी पुलिस द्वारा की गई मारपीट और यातनाएं देने के प्रकरण का मामला प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया तक पहुंच गया है। उन्हें बताया गया है कि 15 जून को सुबह 11 बजे प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम मामले की जांच के लिए शामली पहुंचेगी। टीम कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से मिलकर घटना की जानकारी लेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed