{"_id":"609307998ebc3ef6413b1429","slug":"grocery-fruit-vegetable-shops-will-open-for-three-hours-from-today-city-news-mrt5372083131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन घंटे तक खुलेंगी किराना-फल-सब्जी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन घंटे तक खुलेंगी किराना-फल-सब्जी की दुकानें
विज्ञापन

मेरठ। 10 मई की सुबह सात बजे तक कर्फ्यू की अवधि बढ़ाए जाने के दौरान डीएम ने तीन घंटे तक किराना-सब्जी-फल और दूध की दुकानें खोले जाने की छूट दी है। दूध की दुकानें सुबह और शाम को तीन-तीन घंटे खुलेंगी। बाकी दुकानें बंद रहेंगी।
डीएम के. बालाजी ने कर्फ्यू में छूट देते हुए कहा है कि रोजाना सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तीन घंटे किराना-फल और सब्जियों की दुकानें खोली जाएंगी। दूध की दुकानें सुबह सात बजे से 10 बजे तक और फिर शाम को पांच बजे से आठ बजे तक खुलेंगी। इन दुकानों के अलावा किसी दुकान को खोले जाने की अनुमति नहीं है। दवाई की दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी, उन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। डीएम ने बाकी अवधि में कर्फ्यू का कड़ाईसे पालन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि संक्रमण जिस तरह तेजी से फैल रहा है, उसको देखते हुए सभी लोग गाइड लाइन का पालन करें।
12 अधिकारियों की समिति का गठन
सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए डीएम ने छह गैस प्लांट से सप्लाई के लिए 12 अधिकारियों की समिति का गठन किया है। एक एजेंसी पर दो अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने प्लांट पर पूरी व्यवस्था देखेंगे।