फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grandly decorated church on the festival of Mother Mary

Meerut News: माता मरियम के महोत्सव पर भव्य सजाया गया चर्च

Sat, 09 Nov 2024 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Grandly decorated church on the festival of Mother Mary
सरधना। कृपाओं की माता के वार्षिक महोत्सव में शनिवार व रविवार को होने वाली विशेष प्रार्थना के लिए इस बार भव्य सजावट की गई है। विशेष प्रार्थना के लिए चर्च परिसर में करीब बड़ा पंडाल तैयार कराया गया है। शुक्रवार को सभी तैयारी पूरी कर ली गई और रंग-बिरंगी लाइटों से ऐतिहासिक चर्च को सजाया गया है। इसके अलावा चर्च के बाहर मेला परिसर में दुकानें लग गई हैं।
विज्ञापन

कृपाओं की माता के महोत्सव पर पुलिस प्रशासन व नगर पालिका परिषद में पुख्ता बंदोबस्त भी कर रखे हैं। नगर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर चाक-चौबंद साफ-सफाई के साथ पुलिस व्यवस्था भी चुस्त कर दी गई है गई। चर्च परिसर में कई पंडाल बनाए गए हैं। संत चार्ल्स कॉलेज परिसर, सेमिनरी, कृपाओं की माता अस्पताल आदि में भी श्रद्धालुओं के रुकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उधर, चर्च के बाहर लगने वाले मेले की तैयारियों भी जोरों पर चल रही है। चर्च के बाहर मेला परिसर में दुकानें लग गई हैं।
एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल व इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने चर्च महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माता मरियम के मेला शनिवार और रविवार का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की तरफ से जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं जिसके द्वारा निगरानी रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन का सहयोग भी रहेगा। चर्च के बाहर रोड पर दुकानें लग गई हैं। वहीं, चर्च परिसर में लंगर चल रहे हैं। शुक्रवार को जम्मू, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि राज्य के लोग जहां पर लंगर चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed