फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand Square Complex Sealed by Housing Development Team in Meerut, Linked to YouTuber Shadab Jakati

Meerut: यूट्यूबर शादाब जकाती के कॉम्प्लेक्स पर आवास विकास ने लगाई सील, हाल ही में हुआ था उद्घाटन

Wed, 06 May 2026 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 04:58 PM IST
सार

मेरठ के हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स पर आवास विकास की टीम ने कार्रवाई करते हुए सील लगा दी। बताया जा रहा है कि यह कॉम्प्लेक्स यूट्यूबर शादाब जकाती से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Grand Square Complex Sealed by Housing Development Team in Meerut, Linked to YouTuber Shadab Jakati
शादाब जकाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मेरठ में हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स पर आवास विकास की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कॉम्प्लेक्स यूट्यूबर शादाब जकाती का है, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से स्वामित्व को लेकर अभी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


आवास विकास की टीम ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार आवास विकास की टीम ने नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई की। टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद कॉम्प्लेक्स के मुख्य हिस्से पर सील लगा दी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


यूट्यूबर से जुड़ने की चर्चा
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यह कॉम्प्लेक्स यूट्यूबर शादाब जकाती से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन का कहना है कि नियमों के उल्लंघन या अनुमति से जुड़े मामलों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी हो सकती है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार संबंधित दस्तावेजों और निर्माण से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो आगे भी प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed