फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand *Jagran* and cultural evening organized on the occasion of Shri Krishna Janmashtami; artists presented captivating performances.

Meerut News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य जागरण और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, कलाकारों ने पेश की मनमोहक प्रस्तुतियां

Tue, 08 Sep 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Grand *Jagran* and cultural evening organized on the occasion of Shri Krishna Janmashtami; artists presented captivating performances.
जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सजी झांकी । (स्रोत आयोजक) फलावदा
फलावदा। कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देर रात मुख्य बाजार के समीप केनरा बैंक के सामने स्थित शिव मंदिर में युवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना, तिलक लगाकर और फीता काटकर किया गया। जागरण मंडली के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन प्रसंगों का सुंदर गुणगान किया गया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण और सुदामा के स्वरूप में एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंचन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा, कंस के अत्याचारों से मुक्ति, और वासुदेव द्वारा बाल रूप में उन्हें गोकुल ले जाने के प्रसंग का सजीव चित्रण किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा नेता मिलन सोम, व्यापारी नेता सतीश जाटव, कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन, बसपा नेता विनीत भराला, शमीम रिजवी, दिलशाद कुरैशी, आचार्य बृजमोहन बिश्नोई एवं अनिरुद्ध बिश्नोई मौजूद रहे। आयोजन में युवा समिति के परविंदर जाटव, मनोज जाटव, राकेश जाटव, हरेंद्र, आशु वर्मा, अभिषेक, गौतम कुमार, धर्मपाल, मनीष बिश्नोई, मास्टर रविंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed