{"_id":"6978bff687b057924e002a4c","slug":"grand-auspicious-entry-of-aryika-purnamati-mata-in-hastinapur-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104391-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आर्यिका पूर्णमती माता का हस्तिनापुर में भव्य मंगल प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आर्यिका पूर्णमती माता का हस्तिनापुर में भव्य मंगल प्रवेश
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर हस्तिनापुर में परम पूज्य आचार्य विद्यासागर महाराज की परम शिष्या एवं विद्या रत्न आर्यिका पूर्णमती माता का भव्य मंगल प्रवेश सोमवार शाम 5:00 बजे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महानुभावों ने माता की मंगल अगवानी में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
मंगल प्रवेश के उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा माता का पाद प्रक्षालन किया गया। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा। अपने प्रवचन में पूज्य माता ने कहा कि वह प्रथम बार हस्तिनापुर की पावन भूमि पर पधारकर एवं भगवान शांतिनाथ, कुंथुनाथ और अरहनाथ के दर्शन कर अत्यंत आनंदित हैं। हस्तिनापुर की आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धालुओं की भक्ति ने उनके मन को भावविभोर कर दिया।
इस मौके पर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन, सुनील जैन, विजय कुमार जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कमल जैन आदि उपस्थित रहे।