फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grabbed Rs 40 lakh on the pretext of partnership in mining

Meerut News: खनन में साझेदारी का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़पे

Sun, 09 Feb 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 40 lakh on the pretext of partnership in mining
मेरठ। खनन के काम में साझेदारी का झांसा देकर पिता-पुत्र ने दो दोस्तों के 40 लाख रुपये हड़प लिए। मुनाफे में कोई हिस्सा नहीं देने पर पीड़ितों ने जानकारी की तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ भावनपुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अब्दुल्लापुर निवासी मोहम्मद शाकिर ने बताया कि उसके परिचित मंगल पांडेय निवासी दिनेश तोमर ने बताया था कि उसकी टैग-आर इंटरनेशनल नाम की फर्म है। फतेहपुर की एक कंपनी के शामली स्थित खनन पट्टे का संचालन उसकी फर्म करती है। कहा था कि इसमें रुपये लगाने पर 3 लाख रुपये प्रतिमाह मुनाफा होगा और अपनी फर्म में 5 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाएगा। इसके लिए कम से कम 25 से 30 लाख रुपये का निवेश करना होगा। मोहम्मद शाकिर ने अपने साथी शास्त्री नगर निवासी रईस उल हसन से बात की। रईस उल हसन ने 15 लाख और मोहम्मद शाकिर ने 10 लाख रुपये नकद दिनेश तोमर और उसके पुत्र निशांत तोमर को दिए। बाद में पता चला कि दिनेश तोमर का खनन का कोई काम नहीं है। दबाव बनाने पर दिनेश ने दो चेक 7.50 लाख रुपये के कुछ दिन बाद दिए। जब वह बैंक में चेक लगाने पहुंचे तो बैंक ने पुराने चेक स्वीकार करने मना कर दिया। आरोप है कि दिनेश तोमर के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed