फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government's decision in the matter of merger is commendable: Sunil Bharala

विलय के मामले में सरकार का निर्णय सराहनीय : सुनील भराला

Sat, 02 Aug 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Government's decision in the matter of merger is commendable: Sunil Bharala
मेरठ..कंवलजीत..सर्किट हॉउस मैं पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व अध्यक्ष राज्यमंत्री श्रम कल्याण प - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला ने 50 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों के विलय के निर्णय को वापस लेने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब व ग्रामीण छात्रों की शिक्षा के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे विपक्षी दलों को भी झटका लगा है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर मांग की थी कि 50 से कम छात्र नामांकन वाले विद्यालयों का विलय छात्र हित में नहीं हैं। सरकार ने यह निर्णय गरीब व ग्रामीण छात्रों के हित में लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता इसे बड़ा मुद्दा बनाने का सपना सजा रहे थे। उनके सपने को योगी सरकार ने तोड़ दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने तत्कालीन यूपीए सरकार में शामिल नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मालेगांव कांड हिंदुओं को बदनाम करने की साजिश थी। कोर्ट का फैसला उन हिंदू विरोधी नेताओं के लिए झटका है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, आलोक सिसोदिया, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, नमन भारद्वाज, राजकुमार कौशिक, अनिल शर्मा, सपना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed