{"_id":"59e0cc714f1c1bc9678b59ae","slug":"government-will-create-mini-stadium-in-villages-chetan-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में मिनी स्टेडियम बनाएगी सरकार : चेतन चौहान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में मिनी स्टेडियम बनाएगी सरकार : चेतन चौहान
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ करते चेतन चौहान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश सरकार खेलों को शहर से लेकर गांव तक पहुंच रही है। देहात की प्रतिभाओं को उचित प्लेटफार्म देने के लिए जिस गांव में भी ढाई एकड़ जमीन मिलेगी, वहां मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। यह बातें प्रदेश के खेल, युवा कल्याण एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री चेतन चौहान ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विद्या भारती के 30वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह में कहीं।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल मंत्री बनाया गया है। खिलाड़ी ही खिलाड़ी की समस्या जानता है और खेल का विकास कर सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया होता है। इसलिए शरीर को निरोगी रखने के लिए और जीतने के लिए खेलना चाहिए। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के हित में काम कर रही है। खिलाड़ियों को 11 विभागों में क्लास टू से लेकर नीचे तक की नौकरी दी जाएगी। खिलाड़ियों के न केवल नए हॉस्टल बनेंगे, बल्कि फिजियोथैरेपी व रीहेबीलिटेशन सेंटर खोले जाएंगे। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को केंद्र सरकार के बराबर धनराशि 6 करोड़ रुपये राज्य सरकार भी देगी। रजत जीतने वाले को चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन