फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government should work in the interest of traders: Ghanshyam Das Garg

व्यापारियों के हित में काम करें सरकार : घनश्याम दास गर्ग

Mon, 04 Aug 2025 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Government should work in the interest of traders: Ghanshyam Das Garg
मनोनीत व्यापार संघ के पदाधिकारी। (बहसूमा)
बहसूमा। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर बाजार में सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों की वार्षिक समीक्षा बैठक में कहा कि व्यापारियों को संगठित होना चाहिए। संगठन में ही शक्ति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों को व्यापारियों का सम्मान करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो व्यापारी जीएसटी में रजिस्टर्ड हैं उनका बीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की। व्यापारी जीएसटी में रजिस्टर नहीं हैं और उनकी इनकम एक लाख है उनका बीमा भी पांच लाख करने की मांग की। इस मौके पर रामराज व्यापार मंडल इकाई का पुनर्गठन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन मनचंदा, डॉ. श्रीपाल कोहली उपाध्यक्ष, केपी सिंह धीमान को महामंत्री, सुदर्शन गोयल कोषाध्यक्ष, रोहित बंसल जिला उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण, मदन गोयल, नरेश कुमार को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed