फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government should take responsibility of security of Jain pilgrimage sites: Rituraj

जैन तीर्थों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार निभाए : ऋतुराज

Mon, 10 Mar 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Government should take responsibility of security of Jain pilgrimage sites: Rituraj
- रोडवेज चेंबर ऑफ कॉमर्स में हुआ भारतीय जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। भारतीय जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन रोडवेज चेंबर ऑफ कॉमर्स में हुआ। इसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि जैन तीर्थों के संरक्षण और जैन साधुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की है। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या पांच और जैन मिलन सिद्धार्थ के पदाधिकारियों ने मिलकर ऋतुराज का छठी बार भारतीय जैन मिलन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अभिनंदन किया। सुरेश जैन ने कहा कि समाज से जुड़ीं समस्याओं को दूर करने से लेकर तीर्थ स्थलों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, हापुड़, खेखड़ा, सरधना, मेरठ सहित अन्य जगहों से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रदीप कुमार जैन एडवोकेट और वीर सुरेश जैन ऋतुराज ने की। स्वागत अध्यक्ष वीर योगेश जैन, मुख्य अतिथि वीर राजेंद्र जैन, चित्र अनावरणकर्ता ओपी जैन सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed