फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government should give compensation to farmers soon

किसानों को जल्द मुआवजा दे सरकार

Thu, 07 Aug 2025 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Government should give compensation to farmers soon
तटबंध टूटने पर विरोध करते कांग्रेस कर्यकर्ता स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुदब्बीर अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मुदब्बीर ने बताया कि खादर क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ से दर्जनों गांव के लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है। इससे किसानों की धान व गन्ने की फसलें बाढ़ आने से पूरी तरह खत्म हो जाती हैं। घरों में पानी भर जाने से लोगों की नींद उड़ गई है। प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च करके गंगा पर तटबंध बनाने का जो काम किया था, वह भी कटान रोकने में नाकाम रहा। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उसके लिए प्रदेश सरकार जल्द से जल्द बाढ़ में बर्बाद हुई किसानों की फसल का मुआवजा दे। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जल्द जिलाधिकारी से मिलकर खादर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराएगा। कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की मदद का हरसंभव प्रयास करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल सलाम, शाहबाज चौधरी, भूरे, उमेद, जीशान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed