{"_id":"6a22d5a45e93d969cc0902a7","slug":"gorakhpur-lions-starts-trial-process-for-up-t-20-league-meerut-news-c-72-1-mct1009-154306-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी टी-20 लीग के लिए गोरखपुर लायंस ने शुरू की ट्रायल प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी टी-20 लीग के लिए गोरखपुर लायंस ने शुरू की ट्रायल प्रक्रिया
विज्ञापन
- 14 अगस्त से शुरू होगा यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईपीएल के बाद अब यूपी टी-20 लीग को लेकर उत्तर प्रदेश में तैयारी तेज हो गई है। यूपीसीए की ओर से भी टूर्नामेंट को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम को जहां मैचों के लिए तैयार किया जा रहा है वहीं, टीम ने भी ट्रायल प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोरखपुर लॉयंस की ओर से तो ट्रायल के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिए गए हैं।
यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से छह सितंबर तक रहेगा। यूपी लीग में कानपुर, मेरठ मेवरिक्स, गोरखपुर लायंस, काशी, नोएडा और लखनऊ छह टीम हिस्सा लेती आ रही हैं। इस बार संभावना है कि कोई नई टीम भी टूर्नामेंट से जुड़ सकती हैं। वहीं, यूपी टी-20 लीग को लेकर छह में से एक टीम गोरखपुर लॉयंस ने सबसे पहले ट्रायल प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। टीम की ओर से ट्रायल के लिए पंजीकरण खोल दिए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी गोरखपुर लायंस की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण कराने के लिए खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। इसके साथ ही उसे यूपीसीए में पंजीकरण आदि भी कराना होगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी को अपनी किट लेकर ट्रायल वाले जिले में पहुंचना होगा। टीम की ओर से पंजीकरण में किस जिले में ट्रायल होंगे यह जानकारी अभी नहीं दी गई है। ट्रायल से पूर्व खिलाड़ी को यह जानकारी दी जाएगी। उसे ट्रायल वाले जिले में जाकर ही ट्रायल देना होगा। इसमें खिलाड़ी के लिए कोई आयु सीमा भी निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
यूपी लीग का हिस्सा रहे मेरठ के कई खिलाड़ी
मेरठ से काफी संख्या में खिलाड़ी पिछले तीन साल से यूपी लीग का हिस्सा रहे हैं। इस बार भी संभावना है कि काफी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मेरठ के भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, शुभम मिश्रा, अंकित शर्मा, प्रशांत चौधरी, विनीत पंवार, अंकित राजपूत, ऋषभ समेत काफी संख्या में युवा खिलाड़ी इस लीग से जुड़े हैं। अब लीग को लेकर फिर से खिलाड़ियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस लीग के सहारे ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलता है। यहां प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन आईपीएल व अन्य शृंखला के लिए होता है। समीर रिजवी ने पहले सीजन में 30 अधिक छक्के लगाए थे। इसके बाद वह चर्चा में आए थे। यूपी लीग से ही उन्होंने नाम कमाया और उसके बाद आईपीएल में चेन्नई ने उन्हें खरीदा था। इसी को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों की ओर से तैयारी की जा रही है जिससे वह लीग का हिस्सा बन सके।