फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gorakhpue suger mill team were reached khandravli for seen drip irregation

गोरखपुर चीनी मिल का दल ड्रिप इरीगेशन देखने पहुंचा खंद्रावली

Fri, 18 Oct 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
gorakhpue suger mill team were reached khandravli for seen drip irregation
गोरखपुर चीनी मिल का दल ड्रिप इरीगेशन देखने पहुंचा खंद्रावली
विज्ञापन

माछरा। क्षेत्र के गांव खंद्रावली में खेत में ड्रिप इरीगेशन प्रणाली का जायजा लेने के लिए गोरखपुर चीनी मिल का एक दल गांव में पहुंचा और किसान से जानकारी ली।

नंगलामल चीनी मिल क्षेत्र के गांव खंद्रावली में किसान कांति त्यागी के खेत मे एक हेक्टेयर भूमि पर सरकार की पहल पर ड्रिप इरीगेशन प्रणाली लगाई गई है। इस प्रणाली से बड़े पैमाने पर पानी की बचत होती है। बृहस्पतिवार को गोरखपुुर जनपद के कस्बा कप्तानगंज स्थित कन्नौजिया शुगर मिल के महाप्रबंधक ज्ञानप्रकाश सिंह, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक अखिलेश कुमार शुक्ला ने टीम के साथ गन्ना समिति मेरठ व नंगलामल शुगर मिल के अधिकारियों के साथ किसान कांति त्यागी के यहां पहुंचे। उन्हें खेत में जाकर इस पूरी प्रणाली को समझा। किसान ने उन्हें बताया कि गन्ना के साथ-साथ सरसों, उड़द, मूंग, गेंहू, चना आदि फसलों की बुवाई कर दोहरा लाभ कमा सकता है। नंगलामल चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि एक लाख पचास हजार रुपये की कुल लागत से एक हेक्टेयर जमीन में ड्रिप इरीग्रेशन प्रणाली स्थापित की गई है जिसमें 85 प्रतिशत अनुदान के रूप में किसान को अदा किया गया है। इसके अलावा 10 प्रतिशत भी चीनी मिल ने किसान को अनुदान के रूप में दिया है। शुगर मिल गोरखपुर की टीम का नेतृत्व कर रहे गन्ना महाप्रबंधक ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि चीनी मिल भी ड्रिप इरीगेशन प्रणाली किसानों के खेतों में लगाने में प्रयासरत है। इस दौरान टीम में धीरज त्यागी, सुरेश दूबे, पदम पांडेय व प्रमोद बालियान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed