फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा: जिंदगी पर भारी पड़ा जन्मदिन, गांव में एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, तो हर आंख हुई नम

Thu, 31 Dec 2020 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Dec 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Three Friends died in an accident in Meerut after bike collided with a vehicle
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे खरखौदा में बुधवार देर रात एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी तीन दोस्तों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद जब तीनों दोस्तों के शव गांव में पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। आगे पढ़ें, आखिर कैसे चंद सेकेंड में तीनों दोस्तों की खुशी परिवार को जिंदगी भर का गम दे गई: -




 

Three Friends died in an accident in Meerut after bike collided with a vehicle
मृतकों के शव गांव में ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

खरखौदा के अतराड़ा निवासी तीनों युवक एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। ये आपस में गहरे दोस्त थे। वे बुधवार को अपने एक अन्य दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने हापुड़ गए थे। वहां से लौटते समय बाइक एक सीमेंट से भरे ट्रक में जा टकराई और हादसा हो गया और तीनों की मौत हो गई। इनकी मौत से गांव में मातम पसर गया है। गुरुवार को तीनों दोस्तों को एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया।

Three Friends died in an accident in Meerut after bike collided with a vehicle
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

अतराड़ा निवासी निखिल त्यागी भाजपा का युवा नेता था। वह गांव एवं क्षेत्र में सामाजिक कार्य करके राजनीतिक जमीन तैयार कर रहा था। उसका परिवार भी काफी समय से राजनीति से जुड़ा रहा है। उसके पिता एवं ताई ग्राम प्र्रधान रहे चुके हैं। वहीं, मनीष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र अकेला था। वहीं, प्रद्युमन शादीशुदा था। इन तीनों युवकों की मौत हो जाने से उनके माता-पिता की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Friends died in an accident in Meerut after bike collided with a vehicle
मृतकों के शव गांव में ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

पिता की कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी हत्या
मृतक निखिल त्यागी पूर्व प्रधान राकेश त्यागी का पुत्र है। राकेश त्यागी की 2013 में बदमाशों ने ग्राम असौड़ा के समीप गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। वहीं, निखिल त्यागी का ताऊ देवेंद्र त्यागी गन्ना विकास परिषद का चेयरमैन हैं।

विज्ञापन
Three Friends died in an accident in Meerut after bike collided with a vehicle
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, निखिल के चाचा वीरेंद्र उर्फ बबली परिवार के साथ हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी में रहता था। 2006 में वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था तो बाइक सवार बदमाशों ने वीरेंद्र व उसके दोस्त की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed