{"_id":"648a29e0f17294d735032e2a","slug":"goldie-arrested-for-giving-pistol-in-advocate-anjali-murder-case-meerut-news-c-14-1-mrt1006-249036-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अधिवक्ता अंजली हत्याकांड में तमंचा देने वाला गोल्डी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अधिवक्ता अंजली हत्याकांड में तमंचा देने वाला गोल्डी गिरफ्तार
Thu, 15 Jun 2023 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। महिला अधिवक्ता अंजली गर्ग हत्याकांड में तमंचा मुहैया कराने वाले आरोपी गोल्डी उर्फ सागर को बुधवार को टीपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि 10 हजार रुपये में तमंचा नीरज शर्मा को दिया था।
टीपीनगर के न्यू मेवला काॅलोनी में सात जून को महिला अधिवक्ता अंजली की घर के बाहर गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की साजिश टीपीनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश भाटी, शालू बेकरी के मालिक माधवपुरम निवासी यशपाल एवं माधवपुरम निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति नीरज शर्मा ने रची थी। सुरेश भाटी और यशपाल का अंजली से मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। अंजली ने उनको डकैती का मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया था। नीरज शर्मा के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज करा रखे थे। सुरेश और यशपाल ने नीरज को दो लाख रुपये देने की बात कहकर शूटरों से हत्या कराने की जिम्मेदारी दी थी।
नीरज ने शूटर लिसाड़ी गांव के अनुज उर्फ मनहर और बेरीपुरा के रोहित उर्फ काकुल से हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। हत्या में इस्तेमाल तमंचा बेरीपुरा निवासी गोल्डी उर्फ कुनाल उर्फ सागर ने दिलवाया था। टीपीनगर पुलिस ने इस मामले में सुरेश भाटी, यशपाल, नीरज, शूटर अनुज और रोहित को गिरफ्तार कर लिया था। गोल्डी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी संत शरण सिंह ने बताया कि बुधवार को गोल्डी उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोल्डी ने नीरज शर्मा को तमंचा 10 हजार रुपये में बेचा था। सुपारी में मिले पैसों से शराब पार्टी की थी।