फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Golden moments of student life remembered in Silver Jubilee celebrations

Meerut News: रजत जयंती समारोह में छात्र जीवन के स्वर्णिम पलों को किया याद

Sun, 28 Dec 2025 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Golden moments of student life remembered in Silver Jubilee celebrations
सुभारती में मनाया गया रजत जयंती समारोह
सुभारती विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सुभारती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2000 बैच की रजत जयंती (सिल्वर जयंती) एलुमनी रीयूनियन का आयोजन हरि सिंह नलवा कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ। 25 वर्ष बाद एकत्र हुए पूर्व छात्रों ने अपने छात्र जीवन के स्वर्णिम पलों को याद करते हुए भावुक क्षण साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शीर्षक सपनों से वटवृक्ष तक रखा गय, जो संस्थापकों डॉ. अतुल कृष्ण और स्वर्गीय डॉ. मुक्ति भटनागर के दूरदर्शी सपनों की जीवंत अभिव्यक्ति का प्रतीक बना। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एमके मित्तल, उप प्राचार्य डॉ. सत्यम खरे, डॉ. एके सक्सेना और डॉ. राहुल बंसल ने किया। प्राचार्य डॉ. एमके मित्तल ने कहा कि डॉ. अतुल कृष्ण और डॉ. मुक्ति भटनागर द्वारा रोपित बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है
विज्ञापन

उप प्राचार्य डॉ. सत्यम खरे ने बताया कि इस बैच के अधिकांश सदस्य देश-विदेश में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं। कई पूर्व छात्र प्रदेश एवं केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सम्मानित शिक्षकों में डॉ. सत्यम खरे, डॉ. शिल्पी जैन, डॉ. किरण सिंह, डॉ. रानी बंसल, डॉ. अंजलि खरे, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. अनीता पांडेय, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. एके सक्सेना, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राहुल बंसल, डॉ. सीमा जैन, डॉ. पवन पाराशर, डॉ. भावना पंत, डॉ. तनवीर बानो, डॉ. सरताज अहमद, डॉ. राजीव, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. अर्चना स्वर्ण, डॉ. निधि पांडेय, डॉ. कमल स्वर्ण, डॉ. अरविंद कृष्ण आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed