{"_id":"5edd45ed8ebc3e9c9a5fcfca","slug":"gold-will-be-returned-on-one-day-price-meerut-news-mrt485361364","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन-एक कीमत पर वापस होगा सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन-एक कीमत पर वापस होगा सोना
विज्ञापन
एक दिन-एक कीमत पर वापस होगा सोना
मेरठ। सराफा बाजार खुलने के बाद पुराने सोने की वापसी आसान नहीं होगी। लॉकडाउन खुलने पर जिस तरह बाजार में पुराने सोने को बेचने के लिए लोगों की भीड़ रहेगी, उसका आकलन करते हुए सराफा कारोबारियों ने तय किया है कि हर रोज एक दाम तय होगा। इस तय कीमत पर ही बाजार में पुराने सोने की वापसी होगी। जो उस दिन के सोने के रेट के अनुसार तय होगा। पूरे बाजार में उसी दाम पर सोना वापस लिया जाएगा।
बंदी के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे लोग बाजार खुलने के बाद घर में रखा पुराना सोना बेचने और गिरवी रखने की योजना बना रहे हैं, ताकि बुरे वक्त के नुकसान से उबरने के लिए सोना बेचकर काम चलाया जाए। लेकिन सोना वापसी का यह काम आसान नहीं होगा। वापसी के लिए खरीद की पक्की रसीद दिखानी होगी। साथ ही पूरे सराफा बाजार में एक दिन, एक कीमत की थीम पर सोने की वापसी होगी। सराफा कारोबारियों व बुलियन एसोसिएशन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। हर रोज समिति बाजार भाव से वापसी का भाव तय करके घोषित करेगी। उसी भाव पर उस दिन सोने की वापसी होगी। वापसी की दर क्या होगी, अभी यह तय किया जा रहा है। सोना वापसी खरीद की यही प्रक्रिया आसपास के जिलों में भी लागू होगी। जेवर और पक्के सोने की खरीद का भाव अलग होगा। जांच के बाद ही वापसी होगी।
लॉकडाउन में मिले कम दाम
बुरे वक्त का साथी सोना भी लॉकडाउन में लोगों के काम नहीं आया। लॉकडाउन में जरूरत पड़ने पर जब लोग बाजार में सोना बेचने की सोच रहे थे तो बाजार बंद था। जिस कारण वह सोना नहीं बेच सके। वहीं अपने भरोसेमंद सराफा कारोबारियों से जब उन्होंने सोना बेचने की बात कही तो उन्होंने औने-पौने दाम में सोना लेना तय किया। जिसकी वजह से लोगों को जरूरत के वक्त सोने का सही दाम नहीं मिला।
विज्ञापन
खरीदने नहीं, सोना बेचने आएंगे अधिक
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल का कहना है कि बाजार खुलने के बाद नया माल खरीदने से ज्यादा पुराना सोना बेचने के लिए लोग आएंगे। लोगों के पास पूंजी खत्म हो चुकी है और अब वह सोना बेच कर ही अपना काम चलाएंगे। इसलिए समिति हर रोज सोने की खरीद का दाम तय करेगी। उसी दाम पर पुराना सोना पूरे बाजार में खरीदा जाएगा।