फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Godwin, Aryan and MPS won the football matches

Meerut News: गॉडविन, आर्यन और एमपीएस ने जीते फुटबाल मैच

Sun, 09 Nov 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Godwin, Aryan and MPS won the football matches
मेरठ। रोहटा रोड स्थित गाॅडविन पब्लिक स्कूल में चल रहे पांचवे गाॅडविन फुटबाॅल कप के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। गाॅडविन ने द अध्ययन ए की टीम को 3-0 से हराया। आयोजन के दौरान गाॅडविन ग्रुप के निदेशक जितेंद्र सिंह बाजवा और भूपेंद्र सिंह बाजवा ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के तीसरे दिन का पहला मुकाबला आर्यन और टीएपीएस की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें आर्यन के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला मेरठ पब्लिक स्कूल और एपीएस के बीच हुआ। इसमें एमपीएस ने 2-1 से परिणाम अपने नाम किया। दिन के तीसरे मुकाबले में उतरे मेजबान गाॅडविन टीम के खिलाड़ियों ने अध्ययन ए स्कूल के खिलाफ मैच के पहले मिनट से ही मैदान पर प्रभावी रणनीति के साथ लगातार विरोधी टीम के गोलपोस्ट को निशाना बनाना जारी रखा।
विज्ञापन

इस दौरान गाॅडविन के खिलाड़ियों ने छोटे और तेज पास का बेहतर तालमेल बनाते हुए एक के बाद एक तीन गोल दागे। जबकि इधर टीम के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर ने विरोधी टीम के फुटबाॅलर्स को गोल पोस्ट के पास भी फटकने नहीं दिया। इसकी बदौलत टीम को 3-0 की अजेय बढ़त मैच के अंत तक बनी रही। इस दौरान विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों सहित फुटबाॅल प्रेमियो ने खिलाड़ियों का जमकर उत्सावर्द्धन किया। गाॅडविन के स्पोट्स हैड पीपी डाॅन ने बताया कि चौथे दिन और भी अधिक रोमांचकारी मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
ये रहे तीसरे दिन के परिणाम
टीमें


परिणाम
गॉडविन बनाम अध्ययन ए गाॅडविन (3-0)
आर्यन बनाम टीएपीएस आर्यन (2-0)
एमपीएस बनाम एपीएस एमपीएस(2-1)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed