{"_id":"6ada16fbd52d378eb60763e2","slug":"goddess-durga-was-bid-farewell-amidst-devotional-songs-and-the-scattering-of-gulal-colored-powder-in-the-air-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105664-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हवा में गुलाल उड़ाकर भक्ति गीतों के बीच दी मां दुर्गा को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हवा में गुलाल उड़ाकर भक्ति गीतों के बीच दी मां दुर्गा को विदाई
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संवाद
- अगले बरस फिर आने की कामना के साथ किया प्रतिमाओं का विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे में नौ दिनों तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बी ब्लॉक और न्यू ब्लॉक कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान हवा में जमकर गुलाल उड़ा और माता रानी के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया।
विसर्जन यात्रा में भक्त डीजे पर बज रहे माता रानी के भजनों पर झूमते और गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कोई अपने सिर पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर घाट तक पहुंचा तो कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली में प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए पहुंचा। पूरे रास्ते श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते रहे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी विसर्जन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
विसर्जन यात्रा के दौरान मध्य गंग नहर घाट पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रही। घाट पर पहुंचकर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद नम आंखों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले बरस फिर आने की प्रार्थना करते हुए मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन
न्यू ब्लॉक दुर्गा पूजा आयोजक कमेटी के बबलू विश्वास ने बताया कि पूजा संपन्न होने के बाद प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस पूजा का बंगाली समाज में विशेष महत्व है। वहीं न्यू ब्लॉक के अमित ने बताया कि इस पूजा में देश के विभिन्न प्रदेशों से बंगाली समाज के श्रद्धालु हस्तिनापुर पहुंचकर शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।