फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   God is the living being, the eternal power: Rajesh Sethi

परमात्मा, जीवात्मा और प्रकृति अनादि सत्य : राजेश सेठी

Sun, 04 Jan 2026 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
God is the living being, the eternal power: Rajesh Sethi
- परमात्मा देता है जीव के कर्मों का फल
विज्ञापन

- आर्य समाज थापरनगर में हुआ सत्संग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में रविवारीय सत्संग हुआ। इसमें अध्यक्ष राजेश सेठी ने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद का अनुमोदित एवं प्रचारित त्रैतवाद का सिद्धांत ही वेद एवं उपनिषद द्वारा प्रमाणित है। संसार में परमात्मा, जीवात्मा एवं प्रकृति तीनों शाश्वत एवं अनादि सत्य हैं। परमात्मा ने मूल प्रकृति से जीवात्माओं के कल्याण के लिए इस संसार का निर्माण किया है।
राजेश सेठी ने कहा कि यह संसार परिवर्तनशील है। इसके समस्त व्यवहार पुण्य, धर्म, ईश्वर उपासना आदि तभी सार्थक होते हैं, जब यह सब व्यवहार सत्य है। आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत को मानने पर उपासक और उपास्य का भेद मिट जाता है। हमारे समस्त सांसारिक व्यवहार निरुद्देश्य हो जाते हैं। उपनिषदों में भी परमात्मा एवं जीवात्मा को समान धर्मी प्रकृति रूपी वृक्ष में बैठे हुए दो पक्षियों के समान माना गया है। जीवात्मा संसार का भोग प्राप्त करता है। परमात्मा साक्षी रूप में देखता है और कर्मों का फल देता है।
विज्ञापन

सेठी ने कहा कि अनेक मत परमात्मा की सत्ता को भी नहीं मानते। केवल प्रकृति की सत्ता पर ही विश्वास करते हैं। यह भी उचित नहीं है। परमात्मा के अतिरिक्त इस संसार के निर्माण की क्षमता किसी भी शक्ति में नहीं है। इसलिए परमात्मा की उपासना करनी चाहिए। प्रीति सेठी, विदुला सोनी, ऋचा सेठी, सुमन आनंद और धर्मवीर ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान मयंक जिंदल, श्रेय बत्रा रहे। कार्यक्रम में करुणा सागर बाली, सुनीता, धर्म वीर, भानु बत्रा, कृष्ण कुमार वर्मा, आशीष सेठी, अजय प्रेमी, राकेश ओबराय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed