फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   God does welfare of those who donate: Rajesh Sethi

दान देने वालों का कल्याण करते हैं परमात्मा : राजेश सेठी

Mon, 25 Aug 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
God does welfare of those who donate: Rajesh Sethi
आर्य समाज बुढ़ाना गेट पर आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : संवाद
- आर्य समाज थापरनगर में हुए सत्संग में दान का महत्व बताया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में रविवारीय सत्संग हुआ। इसमें मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए बीमा करते हैं। उसी प्रकार जीवन में हमें दान अवश्य करना चाहिए। परमपिता परमात्मा दान देने वालों का सदा ही कल्याण करते हैं। धर्म के रक्षण के तीन आधारों में भी दान मुख्य है।
राजेश सेठी ने बताया कि गीता में भी योगेश्वर कृष्ण दान, यज्ञ और तप कर्म को कभी भी न छोड़ने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्राणियों के उत्थान के लिए दिया गया दान उत्तम होता है। हमें किसी भी व्यक्ति की तात्कालिक आवश्यकता को पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। विद्या और ज्ञान के प्रसार के लिए दिया गया दान समाज एवं राष्ट्र का कल्याण करता है। दान सदैव नम्रता पूर्वक देना चाहिए।
विज्ञापन

सेठी ने कहा कि यह ध्यान रखना चाहिए कि यह धन मेरा नहीं है, तभी दान देना सार्थक होगा। कार्यक्रम में प्रीति सेठी, विदुला सोनी, ऋचा सेठी, सुमन आनंद, सुभाष मल्होत्रा, शिव कुमार भसीन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान धर्मवीर रहे। कार्यक्रम में अजय गुप्ता, करुणा सागर बाली, धर्म वीर, भानु बत्रा, अपर्णा, नरेंद्र कालरा, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया
- आर्य समाज बुढ़ाना द्वार की ओर से पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया गया। इसके साथ ही वेद प्रचार समारोह नाया गया। राजेंद्र शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यजमान कुमकुम सुधाकर, शेखर सुधाकर, मेघना, सारिका गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, नीतिज्ञा, ऋषभ गुप्ता रहीं। अध्यक्षता अधिवक्ता दीपक राज प्रेमी ने की। भजन उपदेशक कुलदीप आर्य ने मेरी मां शेरावाली...भजन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालक वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला प्रमोद शास्त्री ने कहा कि आज हमें गुरुकुल पद्धति का ध्यान रखना चाहिए। गुरुकुलों की हालत बड़ी खराब होती जा रही है। यही अपनी वैदिक संस्कृति को जिंदा रखते हैं। मंच संचालन संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सुशील बंसल, सोम प्रकाश रस्तौगी, विजय आर्य, चंद्रगुप्ता कथूरिया, संजय रस्तौगी, डॉ. आरपी चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed