फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   glee for seen moon morning to late evening

सुबह से देर शाम तक रहा चांद दिखने का उल्लास

Fri, 18 Oct 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
glee for seen moon morning to late evening
करवाचौथ का व्रत खोलने के लिए चांद के दर्शन करती सुहागिनें। - फोटो : MAWANA
सुबह से देर शाम तक रहा चांद दिखने का उल्लास
विज्ञापन

सरूरपुर/रोहटा। क्षेत्र के गांवों करवाचौथ का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कई महिलाओं ने एकत्र होकर घरों में पूजा-अर्चना की। वहीं, रात में मकानों की छतों पर चांद देखने के लिए काफी चहल-पहल देखी गई। वहीं, कई गांवों में महिलाओं ने देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी की मंगलकामना की। महिलाओं ने व्रत से संबंधित कथा सुनकर बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिए। वहीं, व्रत के बाद महिलाओं ने देर रात चांद के दर्शन किए और अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत खोला।
कस्बा खिवाई निवासी आशा शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से करवा चौथ मनाती आ रही हैं। शुरुआत से लेकर आज तक इस पर्व को लेकर उत्साह बरकरार है। रोहटा के स्कूल की शिक्षिका कविता चौधरी कहती हैं कामकाजी महिलाओं के लिए करवाचौथ मनाना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन करवाचौथ का व्रत लेने के लिए वह छुट्टी लेती हैं। वहीं, मनजीत सांगवान कलंजरी का कहना है कि समय के साथ काफी बदलाव आ गया है। विदेशों रह रही महिलाएं करवाचौथ की कथा सुनने और पूजा करने के लिए ऑनलाइन रहती हैं। शहरी क्षेत्रों में करवाचौथ पर बाजारों की चमक दमक रहती है। वहीं, देहात में सादगी के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया गया। सुहागिन महिलाएं शाम होते ही समूह बनाकर चांद निकलने का इंतजार करती रहीं। करनावल, डाहर, रासना, रोहटा, कलंजरी, खिवाई आदि के आसपास के गांवों में महिलाओं ने व्रत रखा। उनका कहना है कि गांव में संस्कृति अब भी कायम है।
विज्ञापन

पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत
मवाना। करवा चौथ के त्योहार पर महिलाओं ने अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं कीं। सुबह से ही महिलाएं सजने संवरने में लगी रहीं। प्रीतनगर कॉलोनी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से कहानी सुनी। इसके अतिरिक्त नगर में अन्य महिलाओं ने भी एक-दूसरे के यहां जाकर कहानी सुनी और बड़ों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत चांद को अर्घ्य देकर खोला। इस दौरान बाजारों में भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed