फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Glasses of many vehicles have been broken in a colony in Meerut

MEERUT: देर रात कई गाड़ियों के शीशे तोड़े, कॉलोनी में फैली सनसनी, सीसीटीवी से सामने आएगा आरोपी का चेहरा

Mon, 29 Aug 2022 07:39 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Aug 2022 07:39 AM IST
सार

कई गाड़ियों के शीशे तोड़ कर कॉलोनी में सनसनी फैला दी। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपी शख्स का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Glasses of many vehicles have been broken in a colony in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड पर रविवार देर रात शराब के नशे में धुत युवकों ने कई गाड़ियों के शीशों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड पर आधुनिक कांप्लेक्स के पास जैन मंदिर है। पास में ही एक कॉलोनी भी है, जहां पर रात को सड़क किनारे काफी गाड़ी खड़ी थी। आधी रात को गाड़ियों के शीशे टूटे तो कई गाड़ियों का सायरन बजने लगा। घरों से लोग बाहर निकले तो एक दर्जन गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। आसपास देखा तो कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: India vs Pakistan: भुवनेश्वर के प्रचंड प्रहार से पस्त हुआ पाक, बाबर को बाउंसर से किया ढेर, चार को बनाया शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि बाइक सवार दो युवक हाथ में डंडा लेकर जा रहे हैं, जिन्होंने गाड़ियों के शीशे तोड़े हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले की तहरीर तरुण, अंकुर, दिव्यांश, कुशाग्र आदि ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed