फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Giving brings well-being: Rajesh Sethi

दान करने से होता है कल्याण : राजेश सेठी

Sun, 18 Oct 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Giving brings well-being: Rajesh Sethi
आर्य समाज थापरनगर में रविवारीय सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में रविवारीय सत्संग हुआ। इसमें मुख्य वक्ता राजेश सेठी ने कहा कि जिस प्रकार हम भविष्य की सुरक्षा के लिए बीमा कराते हैं। उसी प्रकार इस लोक और परलोक में कल्याण के लिए दान करना चाहिए। वेदों में भी इसका उल्लेख है।
धर्म की रक्षा के तीन आधारों में दान भी प्रमुख है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने दान, यज्ञ और तप जैसे कर्मों को नहीं छोड़ने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ज्ञान, श्रेष्ठ विचारों और भोजन के माध्यम से समाजसेवा करने वालों को दान देना चाहिए। किसी की तात्कालिक आवश्यकता पूरी करने के बजाय उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया गया दान सर्वोत्तम है। शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए किया गया दान समाज और राष्ट्र का कल्याण करता है।
विज्ञापन

दान सदैव विनम्रता और श्रेष्ठ उद्देश्य के साथ देना चाहिए। अहंकार के साथ दिया गया दान तामसिक कहलाता है। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, प्रीति सेठी और रेखा आर्य ने भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। इसमें यजमान सुनीता और मुकेश कन्नौजिया रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर करुणा सागर बाली, भानु बत्रा, कमलेश चांदना, विदुला सोनी, ऋचा सेठी, आशीष सेठी, अरविंद कुमार, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed