{"_id":"5dd2f4be8ebc3e54936d44f3","slug":"give-the-latter-to-sdm-mawana-news-mrt454314349","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संघ (यूथ) ने उपजिलाधिकारी से अध्यक्ष नगर पंचायत परीक्षितगढ़ के खिलाफ सफाई कर्मचारियों को हटाने तथा वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
संघ द्वारा उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा कि अध्यक्ष नगर पंचायत परीक्षितगढ़ द्वारा निरंतर सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कि सफाई कर्मचारियों से नगर से बाहर कार्य कराना, सफाई कर्मचारियों का आकस्मिक अवकाश खत्म करना, आकस्मिक अवकाश नहीं देना, वेतन पर्ची मांगने पर शुल्क लिए जाने, वाल्मीकि धर्मशाला राजा दरवाजा की भूमि पर कब्जा करने, वाल्मीकि धर्मशाला को अपने कब्जे में रखना, सामाजिक कार्यों के लिए चाबी नहीं देने तथा एसओ को भेजकर चाबी मंगवाने और उसके द्वारा धमकाने आदि कई आरोप लगाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र लौहरे, धीरज सूद, किशोर टांक, जितेंद्र, नौशाद सैफी, राजीव, नरेश, विनीत आदि के नाम हैं। वहीं, इस संबंध में चेयरमैन अमित मोहन टीपू का कहना है कि कुछ संपत्ति नगर पंचायत की है। जिस पर रैन बसेरा बनाया जाना है। कुछ लोग इस पर कब्जा करना चाहते हैं, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाए के भुगतान के संबंध में कहा कि इस संबंध में ईओ से जानकारी करेंगे तथा उन्होंने उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।