फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   give information about schemes of panchyat raj

पंचायती राज योजनाओं के बारे में जानकारी दी

Tue, 15 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
give information about schemes of panchyat raj
माछरा। ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं, स्वयं सहायता समूह गठित कर व्यवसाय करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक माछरा सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें विकास के प्रमुख कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, द्वितीय सत्र क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान बड़ौत द्वारा आयोजित किया गया। यहां सीडीपीओ रामसेवक यादव ने आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस बारे में पूरक पोषाहार, स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण व कन्या सुमंगला योजना क्षेत्र के विद्यालयों में पोषण वाटिका व किचन गार्डन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीडीओ गोपाल गोयल ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए सर्वप्रथम ग्राम पंचायतों का सशक्तिकरण आवश्यक है। एडीओ (आईएसबी) शशी शर्मा द्वारा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। एडीओ पंचायत अमित कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में सुलभ सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन तथा गांवों में पंचायती राज योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वरिष्ठ प्रशिक्षक आलोक कौशिक, पंकज कुमार ने सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। जिससे सतत् विकास लक्ष्य, ग्राम पंचायत विकास योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आदि की जानकारी दी। इस दौरान पंकज कुमार, भोपाल, अभिषेक, बाबूराम, ममता आदि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed