Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   give a messege of cleanliness by padyatra

पदयात्रा निकालकर सफाई का संदेश दिया

Thu, 17 Oct 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
give a messege of cleanliness by padyatra
माछरा। महात्मा गांधी संकल्प यात्रा अंतर्गत माछरा से पदयात्रा शुरू होकर मेघराजपुर में सपन्न हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख माछरा ब्रजवीर सिंह मावी के गांव शहजादपुर से महात्मा गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों को अवगत कराया कि भाजपा ने इस पदयात्रा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित किया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख माछरा ब्रजवीर सिंह मावी, ग्राम प्रधान हसनपुर कलां मुकेश प्रधान, संजय शर्मा गोविंदपुुरी, अमित त्यागी मंडल अध्यक्ष, दीपक काजला, अमित कंसल, उपदेश दबथला, डॉ. रविन्द्र प्रधान, ऋषि प्रधान हसनपुर कलां, विनोद त्यागी, मनोज प्रधान पसवाड़ा, जगवीर पसवाड़ा, मनोज शर्मा गोविंदपुरी, मुजाहिद साजो राधना आदि ने कहा कि स्वच्छता को अपनाना अत्यंत जरूरी है। इसके बिना कोई भी वर्ग प्रगति नहीं कर सकता है। इसलिए गांव-गांव में स्वच्छता के प्रति अलख जगाए जाने की आवश्यकता है। वहीं, एक बार इस्तेमाल की जाने वाली पॉलीथिन का प्रयोग न करें। सूजभान मूंछ रछौती, अमित त्यागी माछरा मंडल अध्यक्ष आदि ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ भटीपुरा स्थित उमालोक कॉलेज के परिसर में पौधरोपण किया। यहां राहुल चौधरी, नीलम प्रधान हसनपुर कलां, अमित कंसल, ऋषि प्रधान, ब्रिजेश शर्मा, सुनील शर्मा, कंवरपाल, रवि शर्मा, राहुल मेघराजपुर, मनोज मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed