{"_id":"68756caa6b25ad2f4604060f","slug":"girls-were-molested-by-miscreants-police-accused-of-negligence-sardana-news-c-44-1-smrt1055-108975-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से मनचलों ने की छेड़छाड़, पुलिस पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से मनचलों ने की छेड़छाड़, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी साइकिल सवार दो छात्राओं के साथ बाइक सवार आरोपियों ने छेड़छाड़ की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
सोमवार को एक गांव निवासी दो छात्राएं साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। बाइक पर सवार दो मनचलों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने एक छात्रा का दुपट्टा खींचकर अभद्रता की। विरोध करते हुए छात्राओं ने शोर मचाया तो पीछे से आ रहे ई-रिक्शा में सवार लोगों ने आरोपियों का मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपी छात्राओं को अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित छात्राएं सहमी हुई घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन देर तक पुलिस नहीं पहुंची। आरोप है कि जब किनौनी चौकी पर तैनात दरोगा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कांवड़ यात्रा की व्यस्तता का हवाला देते हुए टालमटोल की।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो आरोपी पकड़े जा सकते थे। छात्राओं के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो को भी संरक्षित किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।