फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls in the room of the soldier, SSP manjil Saini suspended the soldier

सिपाही के कमरे में मिलीं युवतियां, SSP मंजिल सैनी ने किया सस्पेंड

Mon, 05 Feb 2018 11:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Girls in the room of the soldier, SSP manjil Saini suspended the soldier
एसएसपी मंजिल सैनी

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में किराए के मकान में रह रहे एक सिपाही के खिलाफ स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान से एक युवक और दो युवतियों को बरामद किया। एसएसपी ने एसओ की रिपोर्ट पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ढिकौली रोड पर सिपाही इसरार किराए के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर के समय दो युवतियां और एक युवक सिपाही के कमरे में पहुंचे और दरवाजा बंद हो गया। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सिपाही के साथ एक युवक और दो युवतियां मिलीं। पुलिस ने युवतियों को घर भेज दिया। वहीं, युवक को भी बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


पढ़ें : दारोगा ने यूपी पुलिस से दिया इस्तीफा, कहा- ऐसे में नौकरी करना मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी परविंद्र पाल सिंह ने बताया कि सिपाही 29 जनवरी से बिना सूचना गैरहाजिर है। इससे पहले भी गैरहाजिर होने पर सिपाही के खिलाफ रपट लिखी जा चुकी है। सिपाही के निलंबन के लिए आला अधिकारियों को लिखा गया था। वहीं, सिपाही इसरार का कहना है कि दोनों युवतियां उसकी परिचित थीं और उससे मिलने के लिए आई थीं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed