फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls help to become Power Angle Police help

छात्राएं पावर एंजिल बनकर करें पुलिस की मदद

Sat, 13 Jul 2019 02:11 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 13 Jul 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Girls help to become Power Angle Police help
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
 अगर हम अपराध को अनदेखा करेंगे तो अपराध करने वालों की हिम्मत और बढ़ेगी। इसलिए जरूरी है कि हमें अपराध के खिलाफ डटकर खड़ा होना होगा। अपराध चाहे हमारे साथ हो या किसी अन्य के साथ, हमें निडर होकर अपराधियों को मुहं तोड़ जवाब देना होगा। यदि कोई आपके साथ कुछ गलत करता है तो अपने परिजनों, शिक्षकों और पुलिस को इसकी जानकारी दें। जरूरत पड़ने पर महिला हेल्प लाइन 181, महिला पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और 100 नंबर पर भी शिकायत की जा सकती है। यह संदेश जिला प्रशासन, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में शुक्रवार को जानी के सीएलएम इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिया गया ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।
विज्ञापन

पुलिस, प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चल रहे कवच अभियान में अमर उजाला के अपरजिता 100 मिलियन स्माईल्स कार्यक्रम के सहयोग से छात्राओं को आत्मसुरक्षा की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सीओ सरधना पंकज कुमार ने बताया कि छात्राएं अपनी सहयोगियों की सुरक्षा के पावर एंजिल बन सकती हैं। पावर एंजिल को पुलिस की ओर से आईकार्ड दिया जाएगा। वह महिला अपराध के खिलाफ पुलिस का सहयोग करेंगी। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी छात्राओं को बताए।
विज्ञापन

उप्र महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि कोई परेशानी हो तो छात्राएं विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों की मदद ले सकती हैं। शिकायत करने वाली छात्राओं के  नाम और पते को गुप्त रखे जाएंगे। इस दौरान उन्होंने दहेज, बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि के बारें में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सेल्फ डिफेंस भी सिखाया गया। सिराज, अर्पित गर्ग, प्रथम यादव, विशू त्यागी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के लिए पेन, बोतल, कीचेन, टोपी, मोबाइल, दुपट्टा, आई कार्ड व रजिस्टर आदि से अपनी सुरक्षा स्वयं करने के तरीके बताए। युनिसेफ के गुरूमुख सिंह लाम्बा, सीएलएम इंटर कॉलेज के मैनेजर यतीन्द्र मिश्रा, प्रधानाचार्य अशोक त्यागी, राकेश शर्मा, ललित त्यागी, अशोक कश्यप, शैलेन्द्र, सुशील शर्मा, जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, एसआई, विनोद कुमार, राजदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर खत्म हुआ
मन में जो डर था वो डर इस कार्यशाला से खत्म हुआ है। - लुभना
सेल्फ डिफेंस सीखा
कार्यशाला में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेकर पता चला कि हम अपनी एसेसरीज से भी अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। - पारुल
चुप नहीं बैठूंगी
अब परेशानी में चुप नहीं बैठूंगी, बल्कि तुरंत 1090 या 100 हेल्पलाइन पर संपर्क करुंगी। - नेहा अग्रवाल
हेल्प लाइन का पता चला
कार्यशाला में पता चला कि 1090 हेल्पलाईन नंबर समस्या में हमारी मदद कर सकता है। - साक्षी फोगट
नया विश्वास आया
आज जो सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण हमें मिला है उससे अपने अंदर एक नया विश्वास महसूस कर रही हूं। - सोनिया
सहेलियों को भी बताउंगी
कार्यशाला में जो ज्ञान मिला है, हेल्पलाइन की जानकारी मिली है उसे मैं अपनी सहेलियों के साथ भी बाटूंगी। - अंजली


टिफिन बॉक्स, बोतल, पेन को बनाए हथियार
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में आयोजि बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुंडाली थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आप पर फब्तियां कसे तो निडर होकर उसे जवाब दें और परिवारजनों को बताए। यदि रास्ते पर कोई आपको परेशान करता है तो आप टिफिन बॉक्स, बोतल, पेन आदि को हथियार के रूप में भी इस्तेमाल कर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर फोन करके अपनी समस्या से सूचित करा सकती हैं। इस दौरान स्कूल चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि व चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य ब्रजेश माहेश्वरी, मोहित सिद्घू, दीपक सिवाल, हरजीत सिंह, ऋतु त्यागी, डीएन गौड़, योगेंद्र त्यागी, दिव्यांशु सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।


नारी निकेतन सहित विद्यालयों में चला अभियान
बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के साथ ही नारी निकेतन में भी चलाया गया। राजकीय पाश्चातवर्ती, राजकीय महिला शरणालय में कराटे प्रशिक्षिका नीलम मिश्रा ने महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण शिविर 19 जुलाई तक चलेगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघन कनौजिया ने महिलाओं को जागरूक किया। संस्था की अधीक्षिका रीमा राठी, प्रभारी अधीक्षिका मीना सिसोदिया, कमलेश रस्तोगी, आशा सिंघल ने सहयोग दिया। इसके साथ ही डॉ. एमपी स्वामी इंटर कॉलेज साकेत में अभियान चलाया गया। थाना प्रमुख गजेंद्र सिंह ने छात्राओं को गुड टच बैड टच, डॉयल 100, 1090 वूमेन हेल्पलाइन, 181 हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। ममता गर्ग,सीमा व अंशु, प्रीति गौतम सहित एनजीओ की अन्य सदस्याओं ने भाग लिया।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed