शॉपिंग करने आई युवतियों से दुकानदार ने कर डाली ये हरकत, पुलिस ने दो को दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां बाजार में शॉपिंग करने आई दो युवतियों से छेड़छाड़ कर दी गई। आरोप है कि युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट करने की भी कोशिश की। युवतियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई और इस मामले में पुलिस को सूचना दी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी दो युवतियां शहर में एक चिकित्सक के यहां आई थी। एप्वाइंटमेंट लेट होने की वजह से दोनों लालकुर्ती बाजार में शापिंग करने चली गईं। युवतियों का आरोप है कि मार्केट में दुकानदार अफजल और फैज ने उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी और उन पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उनका हाथ पकड़ लिया। जब युवतियों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने दोनों युवतियों को घेरकर उनके साथ मारपीट की कोशिश भी की।
इसके बाद जब युवतियां 100 नंबर पर कॉल करने लगी तो उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। युवतियों के शोर मचाने पर मार्केट आए लोगों ने उन्हें बचाया। 100 नंबर पर कॉल न लगने पर दोनों युवतियों ने थाने जाकर पुलिस को पूरा मामला बताया।
इंस्पेक्टर मौ. असलम ने बताया कि कपडे़ की दुकान पर घटना हुई है। युवतियों की तहरीर पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ दर्ज कर ली है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, इस मसले को लेकर कुछ लोगों ने देर रात तक सुलह समझौते का प्रयास किया। लेकिन युवतियों ने साफ इंकार कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/