फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend's pornographic video went viral on Instagram, threat of throwing acid on her

प्रेमिका की अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल की, तेजाब डालने की धमकी

Sat, 05 Jul 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's pornographic video went viral on Instagram, threat of throwing acid on her
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेमी ने प्रेमिका की अश्लील वीडियो अलग-अलग आईडी से वायरल कर दी। इस कारण पीड़िता का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने आरोपी की हरकत का विरोध किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए जांच का निर्देश दिया। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा हैै। इसी बीच उसकी मुलाकात नौचंदी के एक युवक से हो गई थी। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती में प्यार में बदल गई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने आरोपी से मिलना बंद कर दिया। आरोप है कि 26 जून को आरोपी प्रेमी ने वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। जिस पर आरोपी ने पीड़िता को तेजाब डालने की धमकी दी और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed