फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend, who reached the boys house, maiden wants to marriage

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, कमरे में घुसकर निकाह की जिद पर अड़ी

Wed, 19 Jul 2017 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Wed, 19 Jul 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend, who reached the boys house, maiden wants to marriage
निकाह की जिद पर अड़ी प्रेमिका

बीए द्वितीय वर्ष की एक नाबालिग छात्रा ने प्रेमी के घर जाकर निकाह की जिद पकड़ ली। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। छात्रा के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


बिजनौर के गांव मिर्जापुर निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गांव के ही दूसरे बिरादरी के थ्री-व्हीलर चालक के घर में जाकर बैठ गई। बताया जाता हैं कि छात्रा का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा प्रेमी से निकाह कराने की जिद पर अड़ गई। घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई तो उसने भीतर जाकर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले गई। दोनों के परिजन भी पहुंच गए। छात्रा के परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन

पुलिस के सामने समझौते के बाद निकाह

Girlfriend, who reached the boys house, maiden wants to marriage
निकाह हुआ

एक युवक ने गांव की ही युवती का निकाह का झांसा देकर शोषण किया था। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में निकाह का समझौता हुआ था। समझौते के तहत मंगलवार को गांव के मदरसे में दोनों का निकाह हुआ। गांव बरूकी निवासी युवती ने युवक पर देहरादून ले जाकर निकाह का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया था। बाद में युवती निकाह की जिद पर अड़ी तो युवक ने इनकार कर दिया। वह सोमवार को युवती को गांव से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया था। युवती ने प्रेमी और उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। देर रात दोनों पक्षों में निकाह कराने का समझौता हो गया था। लड़की के परिजनों के कहने पर पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed