{"_id":"612cc6f4b09ca221a12cd9e8","slug":"girlfriend-was-adamant-on-coming-home-lover-murdered-after-kidnapping-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: घर आने की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, प्रेमी ने अपहरण कर दी दर्दनाक मौत, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: घर आने की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, प्रेमी ने अपहरण कर दी दर्दनाक मौत, तीन गिरफ्तार
Mon, 30 Aug 2021 05:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 30 Aug 2021 05:24 PM IST
सार
युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी राज मिस्त्री राम सिंह को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ के बाद सारी घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपहरण के बाद युवती की हत्या करने वाले प्रेमी और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने लाकर पूरी घटना का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार प्रेमिका के घर आने की जिद करने पर प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती का अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र में फेंक दिया है।
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव पिलखनी जयंतीपुर निवासी सोनिया 17 अगस्त लापता हुई थी। 21 अगस्त को उसका शव मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र एक ट्यूबवेल से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी राज मिस्त्री राम सिंह को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। सोनिया को वह अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गया था।
युवती ने जब घर आने की जिद की तो उसने अपने दोस्त थाना फतेहपुर के गांव अलीवाला निवासी भगवान सिंह और गांव हलवाना निवासी धर्मवीर के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।