फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl students were molested and an elderly woman was sexually assaulted in Meerut district

महिलाओं पर टूट पड़ी आफत: छात्राओं से छेड़छाड़ तो कहीं बुजुर्ग महिला को दबोचा, एक दिन में हुईं ताबड़तोड़ घटनाएं

Sat, 02 Dec 2023 04:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Dec 2023 04:11 PM IST
सार

Meerut Crime News : मेरठ के परीक्षितगढ़ में 60 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वहीं सरधना में 10 से अधिक छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Girl students were molested and an elderly woman was sexually assaulted in Meerut district
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलेभर में महिलाओं पर आफत टूट पड़ी। मासूम बच्चियों से लेकर बुजुर्गों तक से दरिंदगी की वारदात की गई। मेरठ के परीक्षितगढ़ में 60 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वहीं सरधना में 10 से अधिक छात्राओं के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की। कंकरखेड़ा में किशोर से कुकर्म किया गया।

विज्ञापन


रास्ते में तीन ई-रिक्शा रोके, मनचलों ने छात्राओं से की छेड़छाड़
सरधना में गर्ल्स इंटर कॉलेज से छुट्टी के बाद ई-रिक्शा से घर लौट रही दस से अधिक छात्राओं के साथ बीच रास्ते में मनचलों ने छेड़छाड़ की। घटना से आक्रोशित छात्राओं के परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि मोहम्मद सुभान पुत्र महराज, आफताब पुत्र इकराम व निशार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना को लेकर ठाकुर चौबीसी के कई गांवों में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन

नगर के एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आसपास के गांवों की छात्राएं पढ़ती है। रोजाना की तरह शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद छात्राएं ई-रिक्शा से गांव जा रही थी। रास्ते में नवाबगढ़ी गांव में बीच रास्ते में बाइक सवारों ने तीन ई-रिक्शा रोककर छेड़छाड़ की। ई-रिक्शा चालकों के विरोध करने पर आरोपियों ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाइक सवारों के आतंक से दहशत में आई छात्राओं ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना ई-रिक्शा चालकों ने छात्राओं के परिजनों को दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण ग्रामीणों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

हिंदू संगठनों में भी आक्रोश
इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भी आक्रोश है। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख मिलन सोम ने कहा है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करें। यदि बहन-बेटियों की इज्जत पर हमला किया गया तो बजरंग दल ऐसे लोगों को घर में घुसकर जवाब देगा। इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की निष्क्रियता के कारण छेड़छाड़ की घटना होना निंदनीय है।

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना के मामले में थाना पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मनचलों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। ऐसे युवकों को चिन्हित किया जाएगा। साथ ही कॉलेजों की छुट्टी के समय पुलिस गश्त के लिए भी व्यवस्था कराई जाएगी। - संजय कुमार जायसवाल, सीओ सरधना

विज्ञापन

अलसुबह युवक ने वृद्धा को दबोचा, विरोध करने पर हमला किया
परीक्षितगढ़ में नवीन गुड़ मंडी परिसर में बीस वर्षों से रह रही 60 वर्षीय अर्द्धविक्षिप्त महिला झोपड़ी में रहती है। शुक्रवार अलसुबह करीब तीन बजे युवक वहां पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। महिला के चीख-पुकार की आवाज सुनकर मंडी परिसर में गुड़ की दुकानों पर काम कर रहे मजदूरों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मंडी के कई व्यापारी और नगर के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस से पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला कई घंटे तक अपनी झोपड़ी में बदहवास हालत में बैठी रही। पुलिस ने किसी तरह पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कस्बा निवासी आरोपी विक्रांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।

महिला से छेड़छाड़ विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला ने बताया पास के रहने वाले तीन युवक महिला को काफी समय से परेशान कर रहे थे। महिला ने इसकी शिकायत युवक के परिवार वालों से की लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नहीं आए। शुक्रवार दोपहर के समय महिला दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान मनचलों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर मनचलों ने महिला को अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी महिला की शोर शराबा करने पर मनचले मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा

कंकरखेड़ा में किशोर के साथ युवक ने किया कुकर्म
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने दुकान पर सामान लेने जा रहे किशोर के साथ मारपीट की और कुकर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न

किशोर की मां ने बृहस्पतिवार रात थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका नाबालिग बेटा शाम के समय दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इसी बीच कॉलोनी के एक युवक ने उसके बेटे को पकड़ लिया। मारपीट करते हुए उसके साथ कुकर्म किया। धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पीड़ित किशोर ने घर जाकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोर का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी आलोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed