फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girl students need to take inspiration from enthusiasts

छात्राओं को वीरांगनाओं से प्रेरणा लेने की जरूरत

Fri, 20 Nov 2020 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Girl students need to take inspiration from enthusiasts
मेरठ। हमें ऐसे समाज का निर्माण करने की आवश्यकता है जिसमें छात्राओं की प्रेरणास्रोत रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान क्रांतिकारी महिलाएं हों। ये विचार आरजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत छात्रा सम्मेलन में मुख्य वक्ता विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मनु शर्मा कटारिया ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखे। कम उम्र में माताजी का देहांत हो गया। मात्र 21 वर्ष की उम्र में उनके पति और पुत्र का देहांत हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी तथा सेना और प्रजा का नेतृत्व किया। छात्राओं को ऐसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। परिश्रम एवं आत्मबल के सहारे उच्च पदों पर आसीन महिलाओं से सीख लें। आज हमारे देश में सबसे ज्यादा कॉमर्शियल पायलट महिलाएं हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि माधुरी सहास्त्रबुद्धे ने छात्राओं से स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं पाठ्यक्रम के साथ-साथ महापुरुषों, देश-विदेश में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें। विशिष्ट अतिथि अरुणोदया सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. अनुभूति चौहान ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद हर जगह पहचान बनाए हुए है। प्रदेश संगठन मंत्री महेश राठौर ने कहा कि जिस तरह आज का छात्र होगा उसी तरह हमारा देश होगा। यहां क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा और प्रदेश मंत्री सचिन चौधरी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम का समापन महानगर अध्यक्ष डॉ. अंशु शर्मा ने धन्यवाद देकर किया। सम्मेलन में उत्तम सैनी, राहुल विकल, सनी तोमर, डॉ. सुमन, ललिता राठौर, डोली चौधरी, श्रद्धा रस्तोगी, पूनम रानी, सोनम, तनु, शिवानी वर्मा, ज्योति पाल, नेहा, ज्योति गुप्ता, ध्रुव गोस्वामी, अंकित स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed