फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl sitting outside the man's house overnight in Meerut, accused him of having a relationship in the name of getting married

मेरठ : युवक के घर के बाहर रातभर बैठी रही युवती, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप  

Wed, 26 May 2021 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 May 2021 12:32 AM IST
सार

 सीओ सदर पूनम सिरोही एवं इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने जिद पर युवती को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा।

विज्ञापन
girl sitting outside the man's house overnight in Meerut, accused him of having a relationship in the name of getting married
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर निवासी एक युवक के घर के बाहर युवती ने हंगामा कर दिया। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उससे शादी और शारीरिक संबंध बनाने के बाद छोड़ दिया है। वह युवक के साथ रहने की जिद करते हुए पूरी रात वहीं बैठी रही।  मंगलवार दोपहर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी गई।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के बनीपुरा सौपा गांव निवासी युवती गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात गंगानगर के एफ-ब्लॉक निवासी युवक से हुई। यह युवक भी गुरुग्राम में ही काम करता है। 
विज्ञापन


युवती का दावा है कि प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने उसे छोड़ दिया। इससे गुस्साई युवती सोमवार रात गंगानगर पंहुच गई। हां युवक के साथ रहने की जिद करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर युवक के परिजन घर का ताला लगाकर चले गए। महिला पूरी रात आरोपी के घर के बाहर बैठी रही। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए दो पुलिसकर्मी मौके पर तैनात कर दिए। 

मंगलवार को पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझाकर उसे गंगानगर थाने भेज दिया। उसने तहरीर देकर गंभीर आरोप  लगाए। उसने कहा कि उसके पास शादी से संबंधित फोटो भी हैं।  सीओ सदर पूनम सिरोही एवं इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने जिद पर युवती को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा।


वहीं इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। अगर युवती को युवक के साथ रहना है तो उसे कोर्ट में ही प्रार्थना पत्र देना होगा। फिर कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

 सीओ सदर पूनम सिरोही एवं इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने जिद पर युवती को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed