फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl married a lover after converting her religion in meerut, family gave threat to murder

धर्म परिवर्तन कर युवती ने प्रेमी से की शादी, पंचायत में मिली हत्या की धमकी, अब इस बात का डर 

Sun, 08 Dec 2019 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Dec 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
girl married a lover after converting her religion in meerut, family gave threat to murder
marrige - फोटो : DEMO PHOTO

मेरठ के दौराला क्षेत्र में एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर आर्य समाज मंदिर में अपने प्रेमी युवक से शादी कर ली। युवती का कहना है कि शादी के बाद से ही परिजन कभी जिंदा जलाने की धमकी देते हैं, तो कभी कत्ल करने की।

विज्ञापन


पीड़िता अपने मायके पक्ष के लोगों के डर के कारण गांव छोड़कर रह रही है। एक सप्ताह पहले मायके पक्ष के लोगों ने दोनों के अपहरण का प्रयास किया। लेकिन गांव के आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। एसपी क्राइम ने प्रेमी युगल को सुरक्षा देने का निर्देश इंस्पेक्टर दौराला को दिए हैं।

विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के शाहपुर जदीद गांव निवासी आबिद अली की बेटी सारिका 14 अप्रैल 2019 को घर से चली गयी थी। परिजनों ने इस संबंध में थाना दौराला पर मुकदमा दर्ज कराया था। 22 अप्रैल को युवती ने आर्य समाज मंदिर मनोहरपुर देवबंद में धर्म परिवर्तन कर लिया। जिसके बाद युवती ने अपना नाम सारिका पाल रख लिया। 

आर्य समाज मंदिर सहारनपुर में अपने प्रेमी अनुज पाल निवासी शाहपुर जदीद गांव के साथ शादी कर ली। युवती का कहना है कि वह बालिग है और अपने ही गांव के युवक से उसके प्रेम संबंध हैं। इसके बाद युवती ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती को उसके पति के साथ घर भेज दिया। तभी से दंपती किराए के मकान पर रह रहा है। 

युवती अपने प्रेमी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसपी क्राइम रामअर्ज को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसके पति की गांव में खेती है, पति अपने गांव में डर के कारण नहीं जा पा रहा है। वह अपने पति के साथ ससुराल में जाना चाहती है, लेकिन मायके पक्ष के 19 लोग हैं जो उसे हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।

पंचायत में किया एलान
पीड़िता ने शिकायती पत्र में कहा कि पांच दिसंबर को उसका पिता आबिद अली और अन्य लोगों ने गांव में पंचायत की। जिसमें ऐलान किया कि यदि गांव में पैर रखने की कोशिश की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। सारिका व अनुज पाल गांव में आए तो दोनों का कत्ल कर दिया जाएगा। जिसके बाद दंपती ने आन की खातिर हत्या की आशंका जताई है।

एसपी ने इंस्पेक्टर को भेजा
एसपी क्राइम ने सीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, इंस्पेक्टर दौराला से कहा कि प्रेमी युगल के साथ गांव में जाकर मायके पक्ष के लोगों से बात करें। यदि किसी ने भी कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रेमी युगल को सुरक्षा दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed