{"_id":"672d2e95f59108304b0d3214","slug":"girl-kidnapped-from-abulens-beauty-parlor-meerut-news-c-72-1-smrt1021-124099-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आबूलेन के ब्यूटी पार्लर से युवती अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आबूलेन के ब्यूटी पार्लर से युवती अगवा
विज्ञापन
मेरठ। आबूलेन में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती को युवक ने अगवा कर लिया। परिजनों ने आरोपी पर प्रेमजाल में फंसाकर लड़कियों को विदेश में बेचने का आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
मीनाक्षीपुरम निवासी दीपांशु अरोड़ा का आबूलेन पर ब्यूटी पार्लर है। इसमें लोहियानगर क्षेत्र निवासी युवती काम करती थी। युवती के भाई के अनुसार 2 नवंबर को उसकी बहन ब्यूटी पार्लर से लौटते वक्त गायब हो गई थी। रात करीब 11:45 बजे युवती के भाई के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम नावेद अल्वी निवासी किरतपुर बिजनौर बताते हुए कहा कि अपनी बहन को तलाश मत करना। मैं भोलीभाली लड़कियों को इसी तरह फंसाकर विदेश में बेच देता हूं। परिजनों ने बताया कि नावेद पूर्व में दीपांशु अरोड़ा के ब्यूटी पार्लर पर काम करता था। पीड़ित ने बहन के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की है। सीओ कैंट प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और युवती को तलाश किया जा रहा है।