फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl gangraped in Muzaffarnagar after injected drug and dragged to a factorie

मुजफ्फरनगर: खींचकर ले गए कारखाने, नशे का इंजेक्शन देकर किशोरी से किया गैंगरेप

Sat, 07 Jul 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, मेरठ Updated Sat, 07 Jul 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
girl gangraped in Muzaffarnagar after injected drug and dragged to a factorie
file photo - फोटो : file photo

उत्तर प्रदेश में बेटियों को महफूज रखना अब मुश्किल हो चला है। प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां शहर के बाहरी इलाके में दुकान से सामान लाने गई किशोरी को तीन युवक जबरदस्ती एक कारखाने में खींचकर ले गए तथा गैंगरेप किया। परिजनों की तलाश पर किशोरी बदहवास हालत में कारखाने के पास मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। 

विज्ञापन

 
मामला मुजफ्फरनगर शहर के कोतवाली क्षेत्र का है। जहां शहर के बाहरी इलाके में दुकान से सामान लाने के लिए निकली किशोरी को तीन युवकों ने फर्नीचर कारखाने में खींच लिया और नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया। 

विज्ञापन

घर का सामान लेने निकली थी किशोरी 

girl gangraped in Muzaffarnagar after injected drug and dragged to a factorie
गैंगरेप

जानकारी के मुताबिक किशोरी बृहस्पतिवार देर शाम दुकान से घर का कुछ सामान लाने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने रात तक तलाश के बावजूद किशोरी के नहीं मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिस पर डायल-100 ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

तलाश के दौरान देर रात करीब ढाई बजे उक्त किशोरी परिजनों को क्षेत्र के ही एक फर्नीचर कारखाने के निकट बदहवास और नशे की हालत में मिली, जिसे परिजन घर ले गए। होश में आने पर पर किशोरी ने क्षेत्र के तीन युवकों पर खुद को कारखाने में खींचकर नशे का इंजेक्शन दिए जाने के बाद गैंगरेप किए जाने की बात कही। 

फरार हैं तीनों आरोपी

girl gangraped in Muzaffarnagar after injected drug and dragged to a factorie
file photo - फोटो : file photo

किशोरी की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और वे तत्काल आरोपी युवकों के घर पहुंचे, लेकिन वे घर से नदारद मिले। लोकलाज के डर से परिजन इस मामले को दबाए रहे। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो क्षेत्र के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कवायद शुरू कर दी। शाम तक भी पीड़ित परिजनों द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। 

मामले में एसआई राजेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को इस तरह की घटना की सूचना दी गई थी, जिसके बाद डायल-100 मौके पर भी पहुंची थी। लेकिन इसके बाद से अब तक मामले में किसी भी तरह की कोई तहरीर अथवा सूचना उन्हें नहीं दी गई है। तहरीर अथवा शिकायत आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed